बलरामपुर

शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब
02-Mar-2022 8:26 PM
शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 2 मार्च।
महाशिवरात्रि पर नगर के प्राचीन शिव मंदिर से निकले शिव बारात में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शिव बारात बाजे-गाजे, आतिशबाजी के साथ निकला, वहीं वरमाला, पाणिग्रहण एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम मां महामाया मंदिर में संपन्न हुआ।

कोरोना के कारण 2 वर्ष सादगी से महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया था। कोरोना मामले कम होने के कारण महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर था, जहां सभी शिवालयों में जनसैलाब उमड़ पड़ा था, वहीं राम मंदिर से निकले भगवान भोलेनाथ की बारात में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। गाजे-बाजे आतिशबाजी के साथ भगवान भोलेनाथ का बारात देर शाम मां महामाया मंदिर पहुंचा। यहां पुजारी विनय पांडे जितेंद्र पांडे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरमाला, पाणिग्रहण सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।

इस दौरान आयोजन समिति के प्रमुख एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, पार्षद अशोक जयसवाल उदय गुप्ता अशोक केसरी, अजय केसरी, शैलेश गुप्ता, कौशल जयसवाल श्याम कुशल पांडे, अजय गुप्ता, मुकेश जयसवाल विकास दुबे, महेश अग्रवाल, मनी पासवान, प्रमोद कश्यप, राजेश अग्रवाल, विजय रावत, सनोज दास अनूप कश्यप, विपुल सिंह, झालो पांडे ज्वाला गुप्ता अनूप कश्यप सुमित गुप्ता सहित शिव भक्त उपस्थित रहे।

शिव बारात का जगह-जगह स्वागत
शिव बारात में जहां श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा था वही शिव बारात का पुष्प वर्षा एवं जलपान के साथ जगह-जगह स्वागत किया गया। पार्षद मुकेश जयसवाल एवं प्रमोद कश्यप के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई थी।


अन्य पोस्ट