बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 25 फरवरी। जिला मुख्यालय में पटवारी संघ के तहसील कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया। तहसील बलरामपुर के समस्त पटवारियों की उपस्थिति में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ तहसील इकाई बलरामपुर के विस्तार करते हुए सर्व सहमति से बलरामपुर तहसील के अध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह का चयन किया।
राजस्व पटवारी संघ की उपस्थिति में उपाध्यक्ष विजय लकड़ा एवं साधना सिंह सचिव देवेंद्र विश्वकर्मा, सहसचिव सत्य जीवन रवि, कोषाध्यक्ष करुणा नाग, रेनू पन्ना मीडिया प्रभारी हमिद रजा, संरक्षक सुनील कुमार खेलन्ति, एवं कार्यकारिणी सदस्य धनकुँवर, शुभम बघेल, मंजरी कुर्रे, सुरेश्वर सिंह, पंकज सेमसंग, अवधेश यादव, निश्चल यादव, रामबरन सिंह, शैलेंद्र तिवारी, पवन कुमार सिंह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। चयनित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व सचिवों ने बैठक में शामिल सभी राजस्व पटवारी संघ के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के साथ सहयोग की भावना से काम करते हुए संघ के नियमों के साथ चलने की बात कही है।


