बलरामपुर

घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार
30-Jul-2021 7:51 PM
घर में घुसकर महिला से  गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 30 जुलाई। पस्ता पुलिस ने 6 माह से फरार गैंगरेप के आरोपियों को पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना 15 जनवरी की है, जहां रामनाथ साहू व शिवप्रकाश उर्फ प्रभू यादव रात दस बजे शराब के नशे में धुत होकर पीडि़ता के घर जा पहुंचे। उस वक्त पीडि़ता खाना खाकर अपने बच्चों को सुला रही थी। आरोपियों ने उसके पति को आवाज लगाकर गाली देकर दरवाजा खोलने की धमकी दी। उस वक्त पीडि़ता की पति घर में नहीं था। पीडि़ता को अकेली पाकर आरोपियों ने दरवाजा तोडक़र अंदर घुस आये और पीडि़ता के साथ रेप किया। जब पीडि़ता का पति घर आया तो घटना की सारी जानकारी दी जिसके बाद घटना की शिकायत पस्ता थाना में दर्ज कराई गई थी।

प्रार्थी के शिकायत पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। बीती रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को खटवा बरदर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 450 376 घ 506 के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पस्ता उप निरीक्षक सम्पत राम पोटाई, सउनि रमेश एक्का, प्रधान आरक्षक अनिल मिंज, नारायण तिवारी आरक्षक विजेन्द्र भगत, संतराम वर्मा, कृष्णा खेस, राजू कुजूर का सक्रिय योगदान रहा।


अन्य पोस्ट

Connection failed: Too many connections