एक राष्ट्र-एक चुनाव प्रस्ताव पर कैट की समर्थन सभा
रायपुर, 30 मई। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेष एक्सक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोषी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि आज एक राष्ट्र - एक चुनाव पर प्रस्ताव समर्थन सभा सम्पन्न हुई। एक देश - एक चुनाव से राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी और लोकतंत्र मजबूत होगा।
श्री पारवानी ने बताया कि कैट का आज एक राष्ट्र - एक चुनाव पर प्रस्ताव समर्थन सभा वृन्दावन हाल में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामविचार नेताम , केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन शिवरतन शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा), विशिष्ट अतिथि अमर पारवानी राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं माननीय श्री रमेश सिंह ठाकुर जी जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
श्री नेताम ने बताया कि आर्थिक दृष्टि से भारत को चौथे स्थान से और उपर तक पहुंचाने में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। देश में विभिन्न राज्यों अलग-अलग चुनाव होना न केवल विकास में बाधा पहुँचाते हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी कमजोर करते हैं। देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी राज्यों में चुनाव एक ही साथ होने चाहिए। यही समय की माँग है। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने बताया कि पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने से लगभग 5 लाख करोड़ का खर्च बचाया जा सकता है जो जीडीपी की बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
श्री पारवानी ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से शामिल भाजपा जिला रायपुर के अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों की संस्था के बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियो से इस विषय पर समर्थन मांग कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत करने की बात कही। आज एक राष्ट्र - एक चुनाव पर प्रस्ताव समर्थन सभा सम्पन्न हुई। एक देश - एक चुनाव से राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी और लोकतंत्र मजबूत होगा।