ताजा खबर

सीएम साय ने जनादेश दिवस के उत्सव पर की आतिशबाजी
03-Dec-2024 8:33 PM
सीएम साय ने  जनादेश दिवस के उत्सव पर की आतिशबाजी

रायपुर, 2 दिसम्बर। ठाकरे परिसर में मंगलवार शाम छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक और शानदार जीत के एक साल पूरे होने पर 'जनादेश दिवस' का आतिशी आयोजन रखा गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,  उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए पार्टी की जीत की सालगिरह मनाई और अपने उत्साह व उल्लास को व्यक्त किया। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर को संबोधित करते हुए कहा कि 3 दिसंबर 23 को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व  सभी केंद्रीय नेताओं के मार्गदर्शन में जनता ने मोदी जी की गारंटी पर मुहर लगाई।तत्कालीन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के तौर पर  मौजूदा उप मुख्यमंत्री अरुण साव की संघर्षपूर्ण महती भूमिका का उल्लेख कर श्री साय ने कहा कि तब श्री साव ने नेतृत्व महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों को साथ लेकर कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने  संघर्ष और आंदोलन किए। पूरे प्रदेश में घूम-घूमकर हमारे कार्यकर्ताओं ने उत्साह का संचार किया और इसका परिणाम हुआ कि 
 छत्तीसगढ़ की जनता ने दिल खोलकर भाजपा को सत्ता सौंपी।  54 सीटों में भाजपा को जिताकर सरकार चलाने का जनादेश दिया। 

श्री साय ने आज जनादेश दिवस की सभी लोगों को, छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता को, यहां के देव दुर्लभ मतदाताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

इस दौरान विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह,  कार्यालय प्रभारी नरेश चंद्र गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, छगनलाल मूंदड़ा, सचिदानंद उपासने, केदार गुप्ता, नलिनीश ठोकने,  राजीव चक्रवर्ती, अंजय शुक्ला, सलीम राज, अशोक बजाज, सुनील पिल्लई, अंजय शुक्ला ,मितुल कोठारी, तौकीर रजा, उमेश घोरमोड़े, गौरी शंकर श्रीवास अभिनेश कश्यप, राहुल टिकरिया, सुनील चौधरी, शहर जिला महामंत्री सत्यम दुआ, जेपी चंद्रवंशी, विश्वादिनी पांडेय, किरण बघेल, तुषार चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news