ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 4 मई। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 3 मई 2026 को पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी बलराम साहू ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा देकर जबरन गर्भपात करा दिया। आरोपी अपने पिता रमेश कुमार साहू के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। ।
पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी बलराम साहू और उसके पिता रमेश कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपों की पुष्टि होने पर दोनों को 4 मई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


