ताजा खबर

रसीले लीची का स्वाद चखना बेहद महंगा
05-May-2026 1:18 PM
रसीले लीची का स्वाद चखना बेहद महंगा

(तस्वीर/ ‘छत्तीसगढ़’ /अभिषेक यादव)


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 मई।
गर्मी के सीजन का रसीला फल लीची बाजार में पहुंच गया है। इसका स्वाद चखना फिलहाल बढ़ी हुई कीमतों के चलते आसान नहीं है। लोगों को 400 रुपए किलो के भाव में लीची की खरीदी करने के लिए सोंचना पड़ रहा है। लीची की आवक चुनिंदा दिनों के लिए होती है। ऐसे में धनाढ्य परिवार के लोग ही लीची खाने का शौक पूरा कर पा रहे हैं। वहीं दूसरा वर्ग दाम गिरने के इंतजार में है। स्थानीय बाजार में चुनिंदा जगहों पर लीची की खरीदी-बिक्री हो रही है।
(तस्वीर/ ‘छत्तीसगढ़’ /अभिषेक यादव)


अन्य पोस्ट