ताजा खबर
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि टीएमसी ने 80 सीटों पर चुनाव जीता है. लेकिन राज्य की एक सीट ऐसी भी है, जहां पर अब तक नतीजा घोषित नहीं हुआ है.
दरअसल, नॉर्थ 24 परगना जिले की राजारहाट न्यू टाउन सीट पर अब भी परिणाम जारी नहीं हुआ है. चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक़, यहां पर 18 में से 17 राउंड काउंटिंग हो चुकी है और टीएमसी बढ़त बनाए हुए है.
राजारहाट न्यू टाउन विधानसभा सीट पर टीएमसी के तपश चटर्जी को 1,06,250 वोट मिल चुके हैं. जबकि बीजेपी प्रत्याशी पीयूष कनोडिया को 1,05,927 वोट मिल चुके हैं. यहां पर टीएमसी 323 वोटों से लीड कर रही है.
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में लगातार तीन बार शासन करने के बाद तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. यहां पर पहली बार बीजेपी को बहुमत मिला है. बीजेपी को 206, टीएमसी को 80, कांग्रेस को 2 और लेफ्ट को 2 सीटें मिली हैं. जबकि एक सीट फाल्टा पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होनी है. (bbc.com/hindi)


