ताजा खबर

अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर क्या कहा?
05-May-2026 11:41 AM
अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर क्या कहा?

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर विपक्षी दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी की जीत पर सवाल उठाया है.

अरविंद केजरीवाल ने पूछा है कि बीजेपी दिल्ली और बंगाल को मोदी लहर में नहीं जीत पाई, तो अब कैसे जीत लिया.

केजरीवाल ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "जिस दिल्ली और बंगाल को भाजपा 'मोदी वेव' की चरम सीमा पर नहीं जीत पाई. 2015 में दिल्ली में और 2016 में बंगाल में इनकी 3-3 सीटें आईं. उस दिल्ली और बंगाल को भाजपा ने तब जीत लिया जब मोदी जी की लोकप्रियता पूरे देश में पाताल में जा रही... कैसे?"

इससे पहले ममता बनर्जी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी बीजेपी की जीत पर सवाल उठा चुके हैं. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने 100 सीटों की चोरी की. अखिलेश यादव ने कहा कि मतगणना में केंद्रीय बलों का दुरुपयोग हुआ है.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 206, टीएमसी को 80, कांग्रेस को 2 और लेफ्ट को 2 सीटें मिली हैं. जबकि एक सीट पर फ़िलहाल नतीजे नहीं आए हैं और टीएमसी 323 वोटों से आगे चल रही है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट