सरगुजा
आज़ाद सेवा संघ छात्र मोर्चा सरगुजा के जि़लाध्यक्ष बने प्रतीक
28-May-2021 10:08 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 28 मई। समाजसेवी प्रतीक गुप्ता आज़ाद सेवा संघ छात्र मोर्चा सरगुजा का जि़ला अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। आज़ाद सेवा संघ छात्र मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव रचित मिश्रा के सहमति से प्रतीक गुप्ता को जि़ला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रतीक गुप्त बड़े लंबे समय से आज़ाद सेवा संघ सरगुजा से जुड़े हुए है।उन्होंने समाज हित और छात्र हित में लगातार काम करते आ रहे हैं और किसी प्रकार का मुद्दा हो तो अपना आवाज उठाने से पीछे नहीं हटते। हाल ही में प्रतीक गुप्ता जिला महासचिव पद पर थे और अब उन्हें जि़ला अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर दिया गया है इससे आज़ाद सेवा संघ सरगुजा के पदाधिकारियों में बहुत ही उत्साह का वातावरण है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे