सरगुजा
उत्कृष्ट कार्य करने वाली का किया सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर, 24 नवंबर। रामगढ़ शेड में मंगलवार दोपहर 1 बजे आयोजित मितानिन दिवस कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में मितानिनों एवं ट्रेनरों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिनों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मितानिनें स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो ग्रामीण अंचलों में घर-घर तक स्वास्थ्य सुविधाओं और जागरूकता का संदेश पहुंचाने का कार्य करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने वाली मितानिनों को मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान मितानिनों के योगदान को सराहते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम में रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष अखंड, अनिल सिंह, राकेश अग्रवाल, डालेश्वर यादव, मनबोध मरकाम सहित जिला कार्यक्रम समन्वयक, ट्रेनर एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।