सरगुजा

अंबिकापुर में शुरू होगा महेंद्रा कोचिंग का नया केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी विशेष तैयारी
25-Nov-2026 11:22 PM
अंबिकापुर में शुरू होगा महेंद्रा कोचिंग का नया केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी विशेष तैयारी

रेलवे, बैंकिंग व छत्तीसगढ़ की विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी का मिलेगा अवसर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 25 नवंबर। सरगुजा जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं व्यवस्थित तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंबिकापुर में महेंद्रा कोचिंग  का नया केंद्र शुरू होने जा रहा है। इस केंद्र के माध्यम से बैंकिंग, कर्मचारी चयन आयोग , रेलवे सहित छत्तीसगढ़ राज्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जाएगी।

महेंद्रा कोचिंग की अंबिकापुर शाखा कृष्णा आभा भवन, नमनाकला, रिंग रोड में संचालित होगी। यहां विद्यार्थियों को केंद्र एवं राज्य स्तर की विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं के अनुरूप पाठ्यक्रम, नियमित कक्षाओं, अभ्यास एवं मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

केंद्र एवं राज्य स्तरीय परीक्षाओं की होगी तैयारी

संस्थान में बैंकिंग परीक्षाओं के अंतर्गत सभी पोस्ट के लिए तथा बैंक क्लर्क भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। वहीं कर्मचारी चयन आयोग परीक्षाओं की विभिन्न परीक्षाएं शामिल होंगी। रेलवे भर्ती के अंतर्गत आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।

छत्तीसगढ़ की प्रतियोगी परीक्षाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की सहायक ग्रेड-2 एवं 3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, शीघ्रलेखन, स्टेनोग्राफर, शिक्षक भर्ती, सहायक निरीक्षक, छात्रावास अधीक्षक, पटवारी सहित अन्य विभागीय पदों की परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ टेट , बीएड, डीएलएड तथा राज्य की अन्य शिक्षक पात्रता एवं शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं

महेंद्राज कोचिंग में विद्यार्थियों की तैयारी को प्रभावी बनाने के लिए अनुभवी एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन, नियमित कक्षाएं, व्यवस्थित पाठ्यक्रम, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टेस्ट सीरीज तथा नियमित मॉक टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।

इसके साथ ही डिजिटल नोट्स एवं प्रैक्टिस सेट, डाउट क्लास, समस्या समाधान सत्र, विषयवार अध्ययन सामग्री, वीडियो क्लास एवं ऑनलाइन शिक्षण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थियों की प्रगति का समय-समय पर मूल्यांकन कर उनकी कमजोरियों को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

संस्थान का उद्देश्य सरगुजा संभाग एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम करने में सहायता करना है। अंबिकापुर में ही गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होने से स्थानीय विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

महिंद्रा कोचिंग से जुडऩे के लिए सरगुजा अंबिकापुर में

कृष्णा आभा भवन, नमनाकला, रिंग रोड  मोबाइल 6267969681 में संपर्क किया जा सकता है। संस्थान के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल परीक्षा की तैयारी ही नहीं, बल्कि नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास एवं साक्षात्कार की तैयारी के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट