सरगुजा

भाजपा कार्यकर्ता घरों के सामने बैठे धरने पर
24-Apr-2021 9:36 PM
 भाजपा कार्यकर्ता घरों के सामने बैठे धरने पर

अम्बिकापुर, 24 अप्रैल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय एवं प्रदेश महामंत्री पवन साय के आह्वान पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता और प्रदेश की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के विरुद्ध भाजपा सरगुजा के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर के बाहर 24 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक धरना दिया। धरना के दौरान भाजपाइयों ने हाथ में स्लोगन लिखे हुए तख्ती रख प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने धरना देते हुए फोटो सोशल मीडिया में भी प्रसारित किया। धरना-प्रदर्शन भाजपा ने समस्त मंडल में मोर्चा के प्रभारी अपने प्रभार क्षेत्र में किया।


अन्य पोस्ट