सरगुजा
लखनपुर में अनुराग का जोरदार स्वागत
लखनपुर, 10 अप्रैल। अनुराग सिंह देव को गृह निर्माण मंडल आयोग के अध्यक्ष बनाये जाने के बाद विधायक निवास लखनपुर में बुधवार की देर शाम को प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया।
अनुराग सिंह देव ने इस आत्मीय स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की दिल से तारीफ की। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और राज्य में विष्णु देव साय की सरकार जनता के लिए बनी है, और जनता के लिए समर्पित है। आगे उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा दूसरी महंती योजनाओं को लेकर बातें रखीं।
बहुत ही अल्प समय में उन्होंने सभा में शामिल लोगों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी। साथ ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बनाने शासकीय जमीन के उपलब्धता की जानकारी ली।


