सरगुजा

पेड़ गिरा, कई वाहन दबे, दो जख्मी
16-Sep-2024 10:12 PM
पेड़ गिरा, कई वाहन दबे, दो जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,16 सितंबर। ईद मिलादुन्नबी पर स्थानीय कला केंद्र मैदान में आयोजित जलसे के बाद मैदान किनारे लगा नीलगिरी का पेड़ अचानक उखड़ कर गिर गया। पेड़ गिरने से मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। पेड़ गिरने से 2 व्यक्ति घायल हो गए और 2-3 दुपहिया चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

 घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिस स्कार्पियो वाहन पर पेड़ गिरा, उसमें कुछ महिलाएं बैठी हुई थी। हालांकि वाहन में बैठा कोई भी हताहत नहीं हुआ है। एक बड़ा हादसा टल गया है।


अन्य पोस्ट