सरगुजा
सीएम को दिया विजय दशमी उत्सव में आने का न्यौता
06-Sep-2024 8:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 सितंबर। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर उन्हें अंबिकापुर में होने वाले विजयादशमी उत्सव में आमन्त्रित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समिति को कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया तथा कार्यक्रम में अपनी ओर से सहयोग देने की बात भी कही।
ज्ञात हो कि अंबिकापुर शहर में विजय दशमी पर्व के दिन लाखों जनता की उपस्थिति में रावण दहन की पुरानी परंपरा है, जो हर वर्ष धूमधाम से मनाई जाती है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सरगुजा सेवा समिति अखिलेश सोनी और राहुल त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


