सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 28 अगस्त। सरगुजा जिला हॉकी संघ ने शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ छ.ग. में पदस्थ क्रीड़ा अधिकारी तापस चटर्जी का रायपुर में इलाज के दौरान निधन होने पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सरगुजा हॉकी संघ के सचिव राजेश सिंह ने बताया कि तापस चटर्जी छत्तीसगढ़ गठन के उपरांत से ही हॉकी के प्रति समर्पित थे। उन्होंने जिला हॉकी संघ रायगढ़ के सचिव पद के साथ छत्तीसगढ़ हॉकी संघ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरगुजा के साथ उनका बहुत आत्मीय नाता था और सरगुजा में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के लिए हमेशा अपना समर्थन देते थे।
बेहद मिलनसार और दूसरों की निस्वार्थ मदद के लिए तापस सर सदैव याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में सरगुजा हॉकी संघ के समस्त पदाधिकारी, खिलाड़ी एवम् सदस्यों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। इस अवसर पर राजू दीक्षित, राजेश उपाध्याय, नवनिकांत दत्ता, त्रिभुवन शर्मा, रूपेश,सुरेश सहित हॉकी खिलाड़ी उपस्थित रहे।


