सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 21 अगस्त। नगर पंचायत के सामुदायिक भवन में नारी शक्ति ग्रुप के द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया था। महोत्सव में सावन सुंदरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिलाओं के द्वारा सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में माता सरस्वती के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सावन सुंदरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम में ड्रेस कोड हरा रंग दिया गया था।
सावन सुंदरी कार्यक्रम में प्रतिभागी महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कुर्सी दौड़ नींबू दौड़ कुशन गेम, सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सावन सुंदरी 2024 उषा साहू बनी। प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान नारी शक्ति ग्रुप से अमिता चंदेल, अंजू ठाकुर, सरस्वती गुप्ता, प्रभा गुप्ता, कुमकुम सोनी, पूनम साहू, वर्षा गुप्ता, रेखा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।


