सरगुजा

मध्यान्ह भोजन रसोईये मांगों को लेकर करेंगे आवाज बुलंद
02-Jul-2024 3:39 PM
मध्यान्ह भोजन रसोईये मांगों को लेकर करेंगे आवाज बुलंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,2 जुलाई।
छत्तीसगढ़ मध्यान भोजन रसोईया कल्याण संघ के तत्वाधान में 7 जुलाई को अंबिकापुर स्थित राजमोहिनी भवन में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में प्रदेश के अलावा विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारी और राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

 सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ में ध्यान भोजन रसोईया कल्याण संघ की प्रातांध्यक्ष यशोदा साहू ने बताया कि 1995 में शासकीय स्कूलों में बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यान भोजन योजना शुरू की गई थी, जो निरंतर चल रही है, किंतु उक्त कार्यक्रम से जुड़े रसोईया कर्मचारी का मानदेय बहुत कम होने के कारण उन्हें भारी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

इस संबंध में अनेकों बार धरना आंदोलन किया गया। अब चुकी प्रदेश व देश में एक ही पार्टी की सरकार है, तथा डबल इंजन की सरकार है, तो हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी मांगों पर ध्यान देगी। 

हमारी जो मुख्य मांगे हैं-इसमें प्रत्येक रसोईया कर्मचारी को 10000 रुपए प्रतिमाह दिया जाए। रसोइयों को वर्दी उपलब्ध कराई जाए। वर्ष के पूरे माह का वेतन दिया जाए तथा बिना कारण के रसोइयों को न हटाया जाए। इसके अलावा कई अन्य मांगे हैं जिन्हें राजमोहिनी देवी भवन में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में रखा जाएगा। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय संस्थापक तैयब अंसारी, प्रदेश संरक्षक अख्तर खान, प्रदेश संरक्षक मुस्कान, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, कर्मचारी नेता सूजान बिंद उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट