सरगुजा

नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार
18-Jun-2024 8:25 PM
नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर, 18 जून। नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है।  सीतापुर पुलिस टीम ने आरोपी को चंद घंटों मे ही गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थिया 17 जून  को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जून को पास गाँव में र्इंटा भरने का काम करने गयी थी। काम खत्म होने के बाद साथ में काम करने वाला काराबेल सीतापुर निवासी जयकुमार लकड़ा रुकने के लिए बोला तो पीडि़ता रुक गई। कुछ देर बाद जब पीडि़ता वापस अपने घर जाने लगी तो जयकुमार लकड़ा पीडि़ता को जबरन घर के अंदर खींचकर रेप  किया। मामले में पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी जयकुमार लकड़ा की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। आरोपी द्वारा अपना नाम जयकुमार लकड़ा (25 वर्ष) काराबेल थाना सीतापुर का होना बताया। आरोपी ने रेप करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट