सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में इको कल्ब व पर्यावरण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त रूप से ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के छात्राओं के द्वारा चित्रकला, निबंध, भाषण का प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता प्रदान की। जिसमें छात्राओं के अपने विचार व भावनाओं को शब्दों व रंगों से पर्यावरण विषय पर व्यक्त किया।
इस अवसर पर पर्यावरण विभाग से हरिश सिंह व रोहित उपस्थित थे। पर्यावरण विभाग के द्वारा प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को कैश प्राइज दिये।
भाषण में प्रथम सबिना सिंह, द्वितीय डिम्पल, तृतीय फिज़ा परवीन, चित्रकला के प्रथम खुशी कनौजिया, द्वितीय सुनिता, तृतीय पार्वती तिग्गा, निबंध में प्रथम सुहाना खातुन, द्वितीय साधना तिग्गा, तृतीय - साक्षी जायसवाल रही। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य आर एल मिश्र, संस्था व्यायाम शिक्षक राजेश प्रताप सिंह, इको कल्ब प्रभारी राधेश्याम यादव, मंसूर आलम एवं गाईड प्रभारी सुनिता दास के अन्य संस्था के भी स्टाफ मौजूद थे।