सरगुजा

नशीली इंजेक्शन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
24-May-2024 8:15 PM
नशीली इंजेक्शन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 24 मई।
गांधीनगर पुलिस ने 115 प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से जब्त प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन कुल किमती अनुमानित 57000/- रुपये बरामद किया गया है।

पुलिस को 23 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि राजमोहनी देवी भवन अम्बिकापुर के बगल गली मे मोटरसायकल  सीजी/30/बी/9001 सवार दो संदिग्ध युवक मोहित कुमार शर्मा उफऱ् मोहित भारद्वाज एवं माशुक खान अपने कब्जे में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राजमोहनी देवी भवन के बगल गली में संदेहियों की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई।

पूछताछ में संदेहियों द्वारा अपना नाम मोहित कुमार शर्मा उफऱ् मोहित भारद्वाज सुभाषनगर थाना गांधीनगर, माशुक खान  गोधनपुर थाना गांधीनगर का होना बतया। 

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर झोला में रखे हुए 115 प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन किमती अनुमानित 57000/- रुपये जब्त किया गया।

आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर में धारा 22 (सी) एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट