सरगुजा
प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार
09-Mar-2024 9:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 9 मार्च। प्राणघातक हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में गांधीनगर पुलिस टीम ने मामले के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त किया।
पुलिस के मुताबिक़ राहुल चौबे नमनाकला गांधीनगर ने 7 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई कि रामनाथ उफऱ् कल्लू जमीन जायदाद की बात को लेकर रुपये की मांग करते हुए उसके पिता राजेश चौबे से वाद विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से सर में गंभीर रूप से घायलकिया है।
पुलिस ने मामले के आरोपी के सम्बन्ध में तलाश कर पकडक़र पूछताछ की। आरोपी द्वारा अपना नाम रामनाथ उफऱ् कल्लू चौबे नमनाकला थाना गांधीनगर का होना बताया। आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा पुलिस ने जब्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे