सरगुजा

हाथी के हमले से बुजुर्ग ग्रामीण की मौत
02-Mar-2024 9:08 PM
हाथी के हमले से बुजुर्ग ग्रामीण की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 2 मार्च। हाथी की चपेट में आने से झेराडीह निवासी एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौक पर ही मौत हो गई है।

 मिली जानकारी के अनुसार एक दंतैल हाथी मानपुर जंगल की ओर से गाजरमुंडा होते हुए झेरी लोंगरी होते हुए झेराड़ीह बस्ती पहुंचा। ग्रामीण केशव पैकरा पिता रुस्तम (62 वर्ष)  करीब 9 बजे अपने गेहूं के खेत में पानी पटा कर बेटे के साथ घर की ओर लौट रहा था। उसका हाथी से आमना-सामना हो गया।

 बताया जा रहा है कि हाथी करीब पांच मिनट तक बुजुर्ग को घुमा-घुमा कर खेलता रहा, जिससे उसकी  मौत हो गई. जिससे गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है। शव को किसी तरह समेट कर पुलिस टीम लुण्ड्रा की मौजूदगी में ग्रामीणों की मदद से घर लाया गया।

पुलिस टीम लुण्ड्रा थाना प्रभारी संपत पोटाई युवा  सहित एएसआई रामकरन राजवाड़े हेमत लकड़ा आरक्षक जगेश्वर तिर्की, वन कर्मी वन विभाग के कर्मचारी एंडी वर्मा लुण्ड्रा अलविन कुजूर, प्रवीण सिंह, सविता तिग्गा वन रक्षक मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट