सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,7 फरवरी। नाबालिग छात्रा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने आज शिक्षिका को गिरफ्तार किया गया।
शहर के निजी स्कूल की नाबालिग छात्रा द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में सरगुजा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर सर्वप्रथम मर्ग क्रमांक 14/24 धारा 174 जा. फौ. कायम कर जांच मे लिया गया, मर्ग कायमी पश्चात पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर छात्रा का सुसाइड नोट मौक़े से बरामद किया गया।
एफ.एस.एल. टीम, पुलिस टीम द्वारा मौक़े से साक्ष्य एकत्रित कर मृतिका नाबालिग छात्रा का पोस्टमार्टम कराया गया। प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं सुसाइड नोट के आधार पर स्कूल की शिक्षिका सिस्टर मर्सी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी शिक्षिका के विरुद्ध थाना मणीपुर में धारा 305 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।