सरगुजा

बहू पर बुरी नीयत, बाप-बेटे में विवाद, हत्या
02-Feb-2024 8:37 PM
बहू पर बुरी नीयत, बाप-बेटे में विवाद, हत्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,2 फरवरी।
बहू पर बुरी नीयत रखने से पिता पुत्र में आपसी वाद विवाद होने पर आरोपी पुत्र द्वारा आवेश में आकर हत्या की गई थी। आरोपी को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 1 फरवरी की दोपहर में प्रार्थिया का पति शिवचंद कोरवा पास में ही घूमने गया था और उसका ससुर भदवा कोरवा भी बाहर तरफ घूमने गया हुआ था, इसी बीच ससुर घर वापस आकर बहू से बुरी नीयत से बातचीत करने लगा, इस दौरान पति शिवचंद कोरवा भी मौक़े पर पहुंच गया।

महिला ने ससुर द्वारा किये गए बातचीत को अपने पति शिवचंद कोरवा को बताई। शिवचंद कोरवा और भदवा कोरवा के बीच वाद विवाद होने लगा।  शिवचंद कोरवा द्वारा आवेश में आकर भदवा कोरवा कों डंडा एवं लात से मारपीट करगंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिससे भदवा कोरवा की मौक़े पर ही मृत्यु हो गई। रिपोर्ट पर थाना धौरपुर मे आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजेंद्र मंडावी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपना नाम शिवचंद कोरवा उम्र 35 वर्ष निवासी सपड़ा कटोरीपानी थाना धौरपुर का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पत्नी पर बुरी नीयत रखने के कारण वाद विवाद होने पर आवेश में आकर डंडा एवं लात से मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
 


अन्य पोस्ट