सरगुजा
युवक ने फांसी लगाई
21-Jan-2024 8:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 21 जनवरी। आज सुबह अंबिकापुर नगर के महामाया मंदिर नवागढ़ निवासी अभिषेक यादव (20 वर्ष) ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक़ मृतक युवक के पिता आज सुबह लगभग 10 बजे घर के पास स्थित दुकान पर गए थे, तभी नाती कमलेश ने आकर बताया। अभिषेक घर के मयार में साड़ी से फांसी लगा ली है। सूचना पर तत्काल परिजन मौके पर पहुंचे और फंदे से उतर कर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
फांसी लगाने की स्पष्ट वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है,वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे