सरगुजा

स्व सहायता समूह सम्मेलन, 80 करोड़ स्वीकृत राशि वितरित
13-Jan-2024 8:46 PM
स्व सहायता समूह सम्मेलन, 80 करोड़ स्वीकृत राशि वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 13 जनवरी। स्व सहायता समूह सम्मेलन का आयोजन सामुदायिक भवन लखनपुर में किया गया, जिसमें सरगुजा जिले के 300 समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। समूह की महिलाओं को रोजगार केलिए 80 करोड़  स्वीकृति राशि का वितरण किया गया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उप आंचलिक प्रमुख भोपाल श्याम सुंदर माथुर, रिजनल मैनेजर  रणधीर सिंह , मुख्य प्रबंधक  संजय प्रधान  क्षेत्रीय  कार्यालय, मुख्य नागरपालिका अधिकारी जितेंद्र बहादुर पटेल , डीपीएम एफआई सुभाष मिश्रा, बीपीएम  मनोज कुमार किस्पोट्टा  साथ ही बिहान की पूरी टीम एवं समस्त बैंक के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों के द्वारा उपस्थित समूह की महिलाओं को सम्मानित करते हुए रोजगार को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे महिलाएं रोजगार से जुडक़र सशक्त बन सकें।  सरगुजा जिले के सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा लखनपुर, कुन्नी , लहपट्रा , लुण्ड्रा, खमरिया, उदयपुर, उदारी , धौरपुर, एवं विभिन्न शाखाओं के समूह हितग्राही उपस्थित थे।

सम्मेलन में सभी शाखा को मिलाकर लगभग 300 स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार हेतु सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भोपाल उप आंचलिक प्रमुख श्याम सुंदर माथुर के हाथों 80 करोड़  स्वीकृति राशि समूह की महिलाओं को वितरण किया गया। साथ ही मुद्रा लोन एवं छोटे उद्यमियों को आगे बढऩे हेतु लोन के बारे में बताया गया। स्व सहायता समूह सम्मेलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।


अन्य पोस्ट