सरगुजा

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
09-Jan-2024 8:37 PM
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अंबिकापुर, 9 जनवरी। दशकर्म कार्यक्रम से वापस आ रहे एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी घटना जयनगर क्षेत्र की है। दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

 जानकारी के अनुसार सिलफिली निवासी बृज उर्फ बृजलाल सिंह पिता रामबरन (40 वर्ष) कल शाम 6 बजे ग्राम नगोई दष्कर्म कार्यक्रम में मोटरसाइकिल से गया था। वापस आते दौरान जयनगर के आगे पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बिश्रामपुर अस्पताल से उसे सूरजपुर ले जाया गया था, जहां से रेफर करने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


अन्य पोस्ट