सरगुजा
अंबिकापुर, 7 दिसंबर। यूनिसेफ छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार वेधशाला एवं वसुधा महिला मंच के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बाल दिवस पखवाड़ा के अवसर छत्तीसगढ़ बाल अधिकार वेधशाला के सरगुजा संभाग प्रभारी मंगल पाण्डेय के मार्गदर्शन में रविन्द्र स्वर्णकार के द्वारा संचालित अभिरुचि केन्द्र शांति निकेतन बंधियाचुआ में गांव के बच्चों के साथ विश्व बाल दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वसुधा महिला मंच के द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।
बच्चों के द्वारा शिक्षक बनने, पुलिस बनने, डॉक्टर बनने की इच्छा जाहिर की गई। इन पदों पर कैसे काम करना है, बच्चों ने अभिनय कर सकारात्मक संदेश दिया।
शांति निकेतन अभिरुचि केन्द्र के संचालक रविन्द्र स्वर्णकार ने बताया कि प्रति दिन सुबह और शाम को लगभग 40 से 50 बच्चे केंद्र में आकर योगा सीख रहे हैं और अपने रुचि के अनुसार अन्य गतिविधियों में सहभागिता कर रहे हैं। यहां के अभिभावक भी बहुत संतुष्ट हैं।
कार्यक्रम में संरक्षिका डॉ. पुष्पा सोनी ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की।
वसुधा महिला मंच की संयोजिका वन्दना दत्ता ने बच्चों को खेल -खेल में किसी बात को ध्यान से सुनने और जिम्मेदारी निभाना सिखाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मिलन शर्मा, सरिता भाटिया, रश्मि गुप्ता, इला शर्मा, अनुभा डबराल, तनुश्री मिश्रा, ज्योति द्विवेदी, जयश्री स्वर्णकार,वंदना सिंह, हिना रिजवी का सराहनीय सहयोग रहा।