सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 2 दिसंबर। धान काटने की रीपर मशीन चोरी करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं रीपर मशीन कुल किमती लगभग 75000 रुपये बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अशोक एक्का ग्राम केराकछार ने 29 नवंबर को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि धान काटने की रीपर मशीन लखनपुर से 75000/- रुपये मे खरीदा था। मशीन से धान काटने का काम करता था। मशीन को घर में रखा था। 28 नवंबर की रात में रीपर मशीन को घर के बाहर रखकर रात को सो गये। सुबह उठकर देखा तो रीपर मशीन नहीं था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणिपुर मे धारा 457,380, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
जांच दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता एवं मुखबिर सूचना पर सर्वजीत राजवाड़े उम्र 18 वर्ष निवासी चिलबिल थाना लखनपुर एवं एक नाबालिग की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई।
आरोपियों द्वारा रीपर मशीन चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के निशानदेही पर रीपर मशीन एवं घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त किया गया।
मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जब्त किया गया। बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, वहीं नाबालिग को बाल संपे्रक्षण गृह भेजा गया।