सरगुजा

पैरावट में आग, जलकर खाक
22-Nov-2023 8:22 PM
पैरावट में आग, जलकर खाक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
लखनपुर, 22 नवंबर।
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदो में अज्ञात लोगों के द्वारा पैरावट में आग लगा दी गई, जिसमें बड़ी अनहोनी होने से टल गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार को 3 बजे लगभग पूर्व सरपंच भूखल राम मझवार के घर के समीप कोठार में रखे हुए पैरा को अज्ञात लोगों के द्वारा आग लगा दी गई। आग इतनी तेज थी कि बुझाने तक का मौका नहीं मिला और पूरा पैरावट जलकर खाक हो गई। आगजनी से पैरावट के मालिक को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।


अन्य पोस्ट