सरगुजा
माइक्रो आब्जर्वर, गणना सुपरवाइजर-सहायक को प्रशिक्षण 24-25 को
22-Nov-2023 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 22 नवंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतगणना दिवस के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रिटर्निंग अधिकारियों की सहायता के प्रयोजन के लिए गणना सुपरवाइजर एवं गणना सहायक के रूप में प्रशिक्षण दिया जाना है।
गणना सुपरवाइजर और गणना सहायक के रूप में कार्य का प्रशिक्षण 24 नवंबर, समय 11 बजे प्रशिक्षण स्थल कार्यालय जिला पंचायत सभा कक्ष अम्बिकापुर में दिया जाना है। इसी तरह अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेक्षकों की सहायता के प्रायोजन के लिए माइक्रो आब्जर्वर के रूप में रूप में प्रशिक्षण दिया जाना है। यह प्रशिक्षण 25 नवंबर को समय 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में 65 माइक्रो आब्जर्वर, 65 गणना सुपरवाइजर, 65 गणना सहायक शामिल होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे