सरगुजा
अमरजीत भगत ने बतौली में किया जनसंपर्क
02-Nov-2023 9:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,2 नवंबर। सीतापुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत ने गुरुवार को बतौली विकासखण्ड के पोखसरी पंचायत पहुँचकर जनसंपर्क किया और आमजनों को कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। अमरजीत भगत ने आम जनों से कहा कि आप लोगों का हमेशा ही मुझ पर आशीर्वाद रहा है, मैं आगे भी आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे