सरगुजा
हिमांशु बने एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष
01-Nov-2023 8:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,1 नवंबर। एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने हिमांशु जायसवाल को एनएसयूआई का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
हिमांशु इससे पहले सरगुजा जिलाध्यक्ष के रूप में 8 साल कार्य किए, उसके बाद प्रदेश महासचिव बनाया गया एवं जशपुर जिले के प्रभारी के रूप में वहा संगठन का विस्तार किया। छात्रहित में लगातार उनके समस्याओं का निराकरण करते हुए प्रदेश एनएसयूआई ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया। साथ ही चुनाव में पार्टी को और मजबूत करने को कहा।
हिमांशु ने इस नियुक्ति के लिए टी एस बाबा, आदि बाबा,प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला कांग्रेस कमिटी सरगुजा एवं इन सभी साथियों का आभार एवं धन्यवाद किया जिन्होंने सदैव उनका साथ दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे