सरगुजा
शतरंज सब जूनियर स्पर्धा में यिग्यांश व स्नेहा प्रथम
29-Oct-2023 8:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 अक्टूबर। शतरंज भवन अंबिकापुर में बीते दिवस एक दिवसाीय सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 16 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
बालक वर्ग में यिग्यांश गुप्ता प्रथम, रोहन गुप्ता द्वितीय एवं अनुराग यादव तृतीय स्थान प्राप्त किए। बालिका वर्ग में स्नेहा गुप्ता प्रथम, भाविका वर्मा द्वितीय एवं आनवी वर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता अनीस अंसारी फीडे आर्बिटर के द्वारा संपन्न कराया गया।
समापन के अवसर पर शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा ने बच्चों को अधिक से अधिक अ यास करने एवं प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित किया ताकि उनके खेल में और निखार आ सके। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एस.एस.पी. वर्मा, शेषरतन जायसवाल, सत्यजीत मिश्रा, एस.एम. कुरैशी व बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे