सरगुजा
लावारिस साडिय़ां जब्त कर पुलिस को सौंपा
26-Oct-2023 8:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 26 अक्टूबर। ग्राम नर्मदापुर के खालपारा में सी विजील के माध्यम से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए फ्लाइंग स्क्वाड दल क्रमांक 04 ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और लावारिस साडिय़ों के पैकेट को जब्त किया।
रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र सीतापुर ने बताया कि विकासखंड मैनपाट के ग्राम नर्मदापुर खालपारा में फ्लाइंग स्क्वाड दल द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर पहुंचकर जांच की और सडक़ पर संदिग्ध हालात में प्राप्त 29 साड़ी को जब्त किया। दल ने ग्रामवासियों के समक्ष पूछताछ करके पंचनामा बनाकर सामग्री को जब्त किया और प्राप्त सामग्री को थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर को सुरक्षित सुपुर्द किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे