सरगुजा

खराब सडक़ में फंसा ट्रक, एनएच पर 5 घंटे जाम
07-Oct-2023 9:54 PM
खराब सडक़ में फंसा ट्रक, एनएच पर 5 घंटे जाम

10 किमी तक वाहनों के चक्के थमे रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 7 अक्टूबर। आज तडक़े खराब सडक़ में ट्रक के फंस जाने से अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर 5 घंटे तक जाम लगा, जिससे 10 किलोमीटर तक वाहनों के चक्के थमे रहे।

शनिवार तडक़े करीब 5 बजे अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में एक स्कूल के समीप खराब सडक़ के कारण एक ट्रक के फंस जाने से पूरा मार्ग जाम हो गया। मार्ग बाधित होने से लगभग 10 किलोमीटर तक वाहनों के चक्के थमे रहे। अंबिकापुर खरसिया चौक से लेकर लालमाटी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 5 घंटे तक जाम की स्थिति निर्मित रही। उक्त मार्ग पर आवागमन करने वालों को इस जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह 10 बजे के बाद मौके पर पुलिस टीम के द्वारा काफी मशक्कत कर जाम हटवाया गया। पुलिस ने जेसीबी बुलवाकर खराब सडक़ में फंसी ट्रक को किनारे करवाया। ट्रक के किनारे होने के बाद उक्त मार्ग पर आवागमन सुचारू हो सका।


अन्य पोस्ट