सरगुजा
उपमुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने बार-बार भाजपा नेता दायर कर रहे याचिका-अधिवक्ता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 सितंबर। उप मुख्यमंत्री टी सिंहदेव के अधिवक्ता संतोष सिंह एवं अरविन्द सिंह, अधिवक्ता हेमंत तिवारी, अधिवक्ता जेपी श्रीवास्तव व जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने शुक्रवार को अंबिकापुर के निजी होटल में प्रेसवार्ता कर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की नगर क्रमांक-3467 रकबा 52.6 एकड़ एवं 3385 रकबा 2.14 एकड़ के अम्बिकापुर में स्थित भूमि खसरा के संबंध में बताया कि टीएस सिंह देव उपमुख्यमंत्री के विरुद्ध कुछ लोगों के द्वारा भ्रामक दुष्प्रचार करते हुए असत्य आधारों पर विभिन्न न्यायालयों में प्रकरण प्रस्तुत किया गया।
खसरा क्रमांक-3467 के रकबा 52.6 एकड़ जिसे शिवसागर बांध के नाम से लोग जानते है, उपरोक्त भूमि के 52.6 एकड़ में से मात्र 21 एकड़ में ही तालाब या जल क्षेत्र स्थित था, तथा शेष भूमि जिसका रकबा 33.18 एकड़ हे0 में जल क्षेत्र न होने व खुली भूमि होने के कारण उनके छोटे भाई अरुणेश्वर शरण सिंहदेव द्वारा उपरोक्त खुली भूमि का रकबा नोइयत परिवर्तित करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया तथा कलेक्टर सरगुजा द्वारा विधिवत जांच करते हुए रा0प्र0क्र0-32/अ-2 / 95-96 में जांच करते हुए खसरा क्रमांक-3467 एवं 3385 के कुल रकबा 54.20 एकड़ में से मात्र 21 एकड़ में तालाब होने के कारण उसे पूर्णत: मूल खसरा क्र0-3467 रूप में राजस्व पत्रों में अंकित किया गया था । शेष रकबा 33.18 एकड़ को खुली भूमि के रूप में आवेदन के नाम से राजस्व पत्रों में अंकित करने का निर्देश दिनांक 05.11.96 के आदेश द्वारा दिया गया।
यह कि उपरोक्त दिनांक 5.11.96 के लगभग 20 वर्ष पश्चात् तरुनीर संस्था के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा द्वारा दिनांक 8 दिसम्बर 2016 को विशाल राय जो तरुनीर के पदाधिकारी के शिकायत पर कलेक्टर सरगुजा द्वारा विधिवत जांच कर दिनांक 22 फरवरी2017 को राज्य शासन प्रतिवेदन दिया गया कि आवेदक की भूमि व्यपवर्ततन विधिवत किया गया है तथा उसमें किसी प्रकार अवैधानिकता नहीं है। यह कि उपरोक्त आदेश के पश्चात् आलोक दुबे द्वारा एनजीटी भोपाल के समक्ष प्रक्र-6/2019 प्रस्तुत किया गया जिसे दिनांक 27 अगस्त 2021 के आदेश में यह कहते हुये निरस्त कर दिया गया है कि उक्त भूमि का व्यपवर्ततन विधिवत किया गया है।उपरोक्त आदेश के विरुद्ध आलोक दुबे द्वारा एनजीटी के समक्ष पुर्नविलोकन याचिका प्रस्तुत किया गया है जिसे भी एनजीटी द्वारा निरस्त कर देने के बार आलोक दुबे द्वारा उक्त आदेश के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष अपी क्र-18064 प्रस्तुत किया गया था जिसे आदेश दिनांक 27 अगस्त 2021 द्वारा निरस्त कर दिया गया।
उपरोक्त तत्थों को छिपाते हुए तरुनीर द्वारा उच्च न्यायालय के समक्ष जनहित याचिका क्रमांक- 76/2022 प्रस्तुत किया गया था जिसे उच्च न्यायालय छग बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 सितंबर 2023 को निरस्त कर दिया गया आधाहिन व जनहित का विषय न होने एवं एनजीटी, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उक्त तथ्यों का निराकरण करने के तथ्यों को छिपाकर लाभ लेने हेतु यह याचिका प्रस्तुत किया गया था ऐसी स्थिति में उक्त याचिका में जनहित से संबंधीत कोई तथ्यों न होने से निरस्त कर दिया गया है।
राजनीतिक लाभ लेने बार-बार कर रहे दुष्प्रचार- राकेश गुप्ता
प्रेसवार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने एवं उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव को बदनाम करने भाजपा नेता विगत 10 वर्षों से जनहित का मुद्दा बताते हुए दुष्प्रचार कर रहे हैं जबकि कलेक्टर ने जब जांच की और जो निर्णय दिया कि किसी भी प्रकार से तालाब की भूमि से छेड़छाड़ नहीं किया गया है। इस फैसले को हाईकोर्ट और यहां तक की सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है। राकेश गुप्ता ने भाजपा नेताओं को नसीहत दी है कि राजनीतिक लाभ लेने इतने निम्न स्तर तक गिरना उचित नहीं है।