सरगुजा

नपं अध्यक्ष ने एक करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
09-Sep-2023 7:58 PM
नपं अध्यक्ष ने एक करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

लखनपुर, 9 सितंबर। नगर पंचायत लखनपुर में नपं अध्यक्ष ने विभिन्न वार्डों के लिए एक करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

शुक्रवार की दोपहर लगभग एक करोड़ निर्माण कार्य नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सभी वार्ड कार्य  नगर पंचायत अध्यक्ष  सावित्री साहू, ब्लॉक कांग्रेस कृपा शंकर गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू एवं पार्षदों की मौजूदगी में विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य वैदिक  मंत्रों उच्चारण कर भूमि पूजन वार्ड क्रमांक 5 में सीडी, फ्लोरिंग चबूतरा निर्माण 13.69 लाख, वार्ड क्रमांक 7 में आरसीसी नाली  16.52 लाख ,वार्ड क्रमांक 9 में पीसीसी सडक़ निर्माण 19.9 लाख  वार्ड क्रमांक 6 में बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य 8.46 लाख, निर्माण कार्य वह अन्य वार्डों में कराया गया।

इस कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे,पार्षद कृपा शंकर गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, बृज किशोर पांडे,  इंजीनियर अशोक सिंह, ठेकेदार महेश नायर, विद्यासागर चौधरी, नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट