सरगुजा
रेप के आरोप में सहायक जनसूचना अफसर गिरफ्तार
07-Sep-2023 7:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 सितंबर। एमसीएबी जिले के जनसंपर्क विभाग में पदस्थ सहायक जनसूचना अधिकारी सुखसागर को एक शिक्षिका के साथ रेप के आरोप में अंबिकापुर गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सुखसागर अंबिकापुर नगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया था। महिला शिक्षिका द्वारा जब सहायक जनसूचना अधिकारी से शादी करने बोला गया तो उसने इंकार कर दिया। शादी करने से इंकार करने पर महिला शिक्षिका ने गांधीनगर थाने में अपने साथ हुए दैहिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जांच उपरांत गांधीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे