सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,3 सितम्बर। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू ने डेढ़ करोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
रविवार दोपहर में नगर पंचायत लखनपुर के वार्डवासियों द्वारा लगातार मांग को ध्यान रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू ने विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य स्वीकृत कराई। वार्ड क्रमांक 12 में बेलदगी रोड में 41 .37लाख की सीसी रोड निर्माण, प्रकाश राजवाड़े विदुर के घर तक सीसी रोड निर्माण 13.6 लाख , वार्ड क्रमांक 3 राम गणेश घर से संजय घर तक आरसीसी नाली निर्माण 9.13 लाख ,राकेश पांडे घर से दुर्गा कश्यप के घर तक आईसीसी सडक़ 7.79 लाख वार्ड क्रमांक 2 विश्वनाथ घर से पीएससी रोड निर्माण 12 लाख, ईश्वर गुप्ता घर से शंकर बारगाह के घर तक आरसीसी रोड 8.42 लाख सहित अन्य निर्माण लगभग डेढ़ करोड़ का निर्माण भूमि पूजन सावित्री साहू ने किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे वार्ड पार्षद उर्मिला खलखो विनोद कश्यप अमित बारी । नगर पंचायत सीएमओ पटेल इंजीनियर अशोक सिंह, ठेकेदार अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे।