सरगुजा
अभाविप की छात्रा कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षासूत्र
30-Aug-2023 6:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 30 अगस्त। अभाविप इकाई लखनपुर की छात्रा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांध कर, रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गई। जिसमें बहनों ने पूरे देशवासियों की तरफ से सभी पुलिस सेवा कर्मी जो बिना किसी स्वार्थ के हमारे देश, समाज के लिए अपना घर, परिवार एव त्योहार भी छोडक़र हम सब की रक्षा हमेशा करते हैं।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बहनों के द्वारा उनको रक्षा सूत्र बाँधकर आशीर्वाद लिया। जिसमें मुख्य रूप से नगर सह मंत्री पल्लवी कुर्रे, आंचल सिंह राजपूत , नगर सह मंत्री पलाश पांडेय, विद्यालय प्रमुख शिवम कुर्रे, सोशल मीडिया प्रमुख आर्यन गुप्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे