सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 27 अगस्त। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को उनके कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य करने एवं पीडि़त मानवता की सेवा करने के लिए पीजी कॉलेज अंम्बिकापुरके ऑडिटोरियम में सम्मानित किया।
सरगुजा में कोरोना महामारी लाकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूर और वंचित परिवारों जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन,जिला कोरिया, सुरजपुर एवं सरगुजा में प्रवासी मजदूरों के लिए सेवा कार्य और सरगुजा संभाग में कोरोना पीडि़तों को स्वास्थ्य सेवा और मास्क उपलब्ध कराने के लिए उल्लेखनीय कार्य हेतु छत्तीसगढ़ के प्रथम उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू द्वारा कोरोना काल और लाकडाउन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के माध्यम से हेल्प लाइन नंबर जारी कर अनेक प्रवासी लोगों को पूरे भारत वर्ष में सुखा राशन और भोजन उपलब्ध करवाया था। पुरे भारतवर्ष में कोरौना महामारी एवं लॉकडाउन के समय में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा सराहनीय कार्य किया गया था। इसके पुर्व भी समाज सेवी सुरेन्द्र साहू को कोरोना काल लाकडाउन में बुजुर्गो लोगों की सेवा के लिए उल्लेखनीय कार्य करने हेतु अनेक सामाजिक संगठनों ने पुरस्कार प्रदान किया है।