सरगुजा
लखनपुर, 25 अगस्त। वनपरिक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम निम्हा में 22-23 अगस्त की दरमियानी रात कुएं में गिरने से एक भालू की मौत हो गई।
पशु चिकित्सालय से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामवासियों ने गुरुवार को जंगली भालू को पूर्व सरपंच कैलाश राम घर के समीप कुएं के पानी में डुबे हुये मृत हालात में देखा और वनपरिक्षेत्र कार्यालय लखनपुर को सूचना दी।
पंचायत वासियों के सूचना पर वन अमला एवं पशु चिकित्सालय के संयुक्त टीम मृत जंगली भालू को ग्रामीणो के मदद से कुएं से बाहर निकाला पोस्टमार्टम कर ग्रामवासियों के मौजूदगी में मृत भालू का दाह संस्कार किया।
संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि जंगली भालू अनजाने में कुएं में गिर गया होगा तथा गहरे पानी में डुबने से उसकी मौत हो गई होगी।
इस दौरान संजय लकड़ा (प्रभारी रेंजर) पशु चिकित्सक श्रीमती मोहनी श्रीवास्तव, सहायक फिल्ड अधिकारी सुखदेव तिर्की, प्रेम सिंह पैकरा,राजेन्द्र कुमार, अहिबरन , राहुल, देवनारायण, पंचायतवासी उपस्थित रहे।