सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 25 अगस्त। महात्मा गांधी स्टेडियम अम्बिकापुर में संचालित बास्केटबॉल ग्राउंड पर राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह को लायंस क्लब अम्बिकापुर सुपर स्टार संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही सरगुजा बास्केटबाल क्लब के नन्हें- नन्हें खिलाडिय़ों को बास्केटबॉल दिया।
संस्था के अध्यक्ष लायंस राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के द्वारा राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के कार्यों सराहना करते हुए बधाई दी, साथ ही साथ सरगुजा बास्केटबॉल क्लब के नन्हें - नन्हें खिलाडिय़ों के खेल और मेहनत देखते हुए उनको बास्केटबॉल दिया। सभी खिलाडिय़ों को अच्छा खेलने की बधाई दी।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संरक्षक लायंस कुलदीप सिंह कथुर, सचिव लायंस योगेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष लायंस बनारसी लाल गुप्ता, वरिष्ठ संचालक लायंस माधवराव, उपाध्यक्ष लायंस अशोक जायसवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।