सरगुजा

निविदा में काम व स्थान न देकर किया भ्रामक शब्दों का प्रयोग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन
05-Aug-2023 3:00 PM
निविदा में काम व स्थान न देकर किया भ्रामक शब्दों का प्रयोग, भाजपा मंडल  अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

अम्बिकापुर, 5 अगस्त। लोक निर्माण विभाग संभाग क्र. 1 एवं संभाग क्र. 2 द्वारा अस्पष्ट एवं भ्रामक शब्दों का प्रयोग कर निविदा निकालकर अनियमितता करने का आरोप लगाते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ल ने लोक निर्माण विभाग अंबिकापुर मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा है कि लोक निर्माण विभाग संभाग क्र. 1 एवं 2 के द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए 41 निविदाएं निकाली गई है। उक्त निविदाओं के प्रकाशन में भी नियमों का पालन नहीं किया गया है जिसके कारण अधिकारियों के कृपा पात्र कुछ चिन्हित ठेकेदार ही भाग ले पाये है। उक्त निविदाओं में करने वाले कार्य के नाम एवं स्थान के जगह भ्रामक शब्दों का प्रयोग कर शासकीय राशि के गबन की तैयारी की जा रही है, जिसकी व्यापक जांच कराकर निविदा निरस्त करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए। 

श्री शुक्ल ने मांग करते हुए कहा कि उक्त सभी निविदाओं को तत्काल निरस्त किया जाये जिससे शासकीय राशि के भ्रष्टाचार पर रोक लग सके ।
 


अन्य पोस्ट