सरगुजा

पहली बारिश में 45 लाख का नाला भरभरा कर गिरा, वार्डवासी धरने पर
02-Aug-2023 8:33 PM
पहली बारिश में 45 लाख का नाला भरभरा कर गिरा, वार्डवासी धरने पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 2 अगस्त।
नेहरू वार्ड क्रमांक 24 में बीती रात व आज पूरे दिन तेज बारिश में हाल ही में बना 45 लाख का बड़ा नाला तेज बारिश में भरभरा कर गिर पड़ा। 

वार्डवासियों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आज पूर्व पार्षद बबन सोनी के साथ मिलकर सडक़ जाम कर धरना प्रदर्शन किया, जिसमें वार्ड के सभी वार्ड वासी उपस्थित रहे। वार्ड वासियों का कहना है कि जब तक नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को निलंबित नहीं किया जाएगा, तब तक हम धरना करते रहेंगे।

ज्ञात हो  कि जब उस नाले का निर्माण हो रहा था उस दौरान क्षेत्र वासियों ने जनदर्शन में शिकायत भी की थी। शिकायत में गुणवत्ता भी निर्माण कार्य की बात कही गई थी। यही नहीं बरसात के समय समस्या खड़ी हो जाने के बाद भी उक्त शिकायत में कही थी।


अन्य पोस्ट