सरगुजा

मिक्सर मशीन चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
22-Jul-2023 8:45 PM
मिक्सर मशीन चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 जुलाई।
मिक्सर मशीन चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

थाना गांधीनगर, विशेष पुलिस टीम एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक कर एवं इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम की सहायता से आरोपियों को ट्रैक कर मिक्सर मशीन को भैयाथान सूरजपुर से बरामद किया है। आरोपी आदतन अपराधी किस्म के हैं, जिनके द्वारा मिक्सर मशीन को चोरी कर गाँव ले जाकर बेचने के फिराक में थे। आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त पिकप वाहन एवं स्कूटी को पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी दीपक लाल अगरिया निवासी वसुंधरा रोड गोधनपुर अम्बिकापुर द्वारा 20 जुलाई 23 को थाना गांधीनगर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 जुलाई को शिवधारी कॉलोनी पंचानन हॉटल के पास से उसका मिक्सर मशीन अपने खड़े स्थान पर नहीं था जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के सम्बन्ध में अन्य तकनीकी जानकारी प्राप्त कर पिकप वाहन चालक महेंद्र कुमार गौतम (24) रमेशपुर बलंगी जिला बलरामपुर हाल मुकाम पटपरिया गांधीनगर को पकडक़र पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपने साथी सौरभ सोनी (27) घुटरापारा अम्बिकापुर एवं विशद कुमार पाण्डेय उफऱ् सोनू (27) दर्रीपारा मणिपुर के साथ मिलकर उक्त मिक्सर मशीन को पिकप से चोरी कर भैयाथान ले जाकर सौरभ सोनी के गाँव में रखना स्वीकार किया गया। 

मामले में अन्य 2 शामिल आरोपियों की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा मिक्सर मशीन को चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपियों की निशानदेही पर मिक्सर मशीन किमती लगभग 150000/- को भैयाथान से बरामद किया गया हैं एवं घटना में प्रयुक्त पिकप वाहन एवं स्कूटी जब्त किया गया है। 

आरोपी सौरभ सोनी एवं विशद कुमार पाण्डेय आदतन बदमाश किस्म के हैं जिनके विरुद्ध पूर्व मे भी जिला सरगुजा एवं जिला सूरजपुर मे आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।


अन्य पोस्ट