सरगुजा

कंचनपुर और गोरता में बाल सभा, बच्चों के अधिकारों समेत कई विषयों पर चर्चा
11-Jul-2023 7:48 PM
कंचनपुर और गोरता में बाल सभा, बच्चों के अधिकारों समेत कई विषयों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,11 जुलाई।
यूनिसेफ एवं छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा विकासखंड लखनपुर में शासकीय प्राथमिक शाला कंचनपुर और गोरता में 10 जुलाई को बच्चों व स्कूली बच्चों के साथ बाल सभा का आयोजन किया गया। 

इस दौरान छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान ने बालसभा का आयोजन दोनों स्कूलों में किया, इसके पश्चात न सिर्फ बाल अधिकारों पर चर्चा हुई बल्कि बच्चों से उनके मुहल्ले, पंचायत, गांव, समाज की बात जब शुरू हुई तो बाल श्रम, बाल विवाह, मानव व्यापार, नशामुक्ति,बाल अपराध सहित कई विषयों को लेकर बच्चों ने अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में बच्चों को माहवारी स्वच्छता एवं  खाने के पूर्व साबुन अथवा राख से हाथ धोने के फायदे भी बताये गये। स्कूल के शिक्षक ने और समाजसेवी सुरेन्द्र साहू एवं सीडब्ल्यूसी पूर्व सदस्य राजेश सराठे ने बच्चों को बाल अधिकार,बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाईल्ड लाईन,बाल गृह, बालिका गृह के बारे विस्तृत जानकारी दी। 

इस दौरान अनेक बच्चों ने अपनी समस्या बताई, जिसमें खेल मैदान, हैंडपम्प  बिल्डिंग की समस्या के बारे में जानकारी प्रदान किया।  इस दौरान प्रधान पाठक महेंद्र सिंह, बबीता कंवर राजीव गुप्ता, ओमप्रकाश कुर्रे सरिता सिंह,नारद राम लोमस पटेल सहित स्वयं सहायता समूह के सदस्य और छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

इस संबंध में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सचिव सुरेन्द्र साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा लखनपुर विकासखंड में ग्रामीण क्षेत्रों में बाल सभा का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के सभी समस्याओं को सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को प्रस्तुत किया जाएगा जिससेबच्चों के जो भी समस्या है, उन्हें राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्र में शामिल कर सके।


अन्य पोस्ट